गडकरी करेंगे कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन का उद्घाटन : अनुराग ठाकुर

कीरतपुर-नेरचौक तक फोरलेन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस फोरलेन का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 15 मई तक करेंगे। यह खुलासा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वारघाट क्षेत्र में कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के तहत बन रही कैंचीमोड़ से मैहला टनल के निरीक्षण के दौरान किया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार हुआ है। टनल का काम लगभग पूरा हो गया है। फोरलेन का करीब 96 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।

जल्द से जल्द इस फोरलेन का उद्घाटन करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस फोरलेन के शुरू होने के चलते तीन घंटे का सफर महज 40 मिनट तक का रह जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल को कई तोहफे दिए हैं, जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने फोरलेन कार्य के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को उचित निर्देश भी दिए।

इस मौके पर नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बाल किशन ठाकुर, ब्लॉक समिति अध्यक्ष किरण शर्मा, राम कुमार शर्मा, रामपाल चौधरी, सतीश शर्मा, कल्पना शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने हिमाचल के आधारभूत ढांचे को सुदढ़ किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में रेलवे को भी मजबूत किया जा रहा है।

भानुपल्ली से बिलासपुर रेलवे लाइन के लिए एक हजार तक का बजट मिला हैै। केंद सरकार ने हमेशा ही हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई हैं, जिसका लाभ जनता को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें >>

फोरलेन अपडेट: पहली जनवरी से खुल जाएगा कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन, एक घंटा कम हो जाएगा सफर

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *