शहर में कम दाम में मिलेंगी फोर्टिस अस्पताल काँगड़ा की सेवाएँ

जोगिन्दरनगर : फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के विशेषज्ञ डाक्टर अब जोगिन्दरनगर के सम्बयाल क्लीनिक में भी अपनी सेवाएं देंगे। जोगिन्दरनगर के मेन बाजार में हिमाचल ग्रामीण बैंक के सामने सम्बयाल क्लीनिक का शुभारंभ प्रदेश पूर्व सैनिक लीग की जोगिन्दरनगर इकाई के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल जीएस शाही ने किया।

क्षेत्र के लोग उठा सकेंगे लाभ

इस अवसर पर संबयाल क्लीनिक के डा. संजीव सम्बयाल व फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के प्रबंधक विजय कुमार ने बताया कि सम्बयाल क्लीनिक पर अब क्षेत्र के लोगों को सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं प्राप्त होंगी तथा फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के विशेषज्ञ डाक्टर यहां अपनी सेवाएं देंगे।

हर टेस्ट की होगी सुविधा

उन्होंने बताया कि उनके क्लीनिक में हर प्रकार के टेस्ट के लिए लैब सुविधा भी उपलब्ध होगी। डा. सम्बयाल के अनुसार फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अमित कुमार शर्मा पहले व तीसरे बुधवार को, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. निशा मुंजाल हर बुधवार को, ईएनटी विशेषज्ञ डा. स्मीत वाघेर दूसरे व चौथे बुधवार को, प्लास्टिक सर्जन डा. ठाकुर थुस्सू पहले बुधवार को, लैप्रोस्कापिक सर्जन डा. मोहिम ठाकुर तीसरे बुधवार को तथा हड्डी एवं ज्वाइंट रोग विशेषज्ञ डा. अभिषेक कुमार चौथे बुधवार को सम्बयाल क्लीनिक में अपनी सेवाएं देंगे। इस अवसर पर व्यापार मंडल जोगिन्दरनगर के प्रधान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *