जोगिन्दरनगर की पहाड़ियों में हुई इस सीजन की पहली बर्फ़बारी
जोगिन्दरनगर : समस्त प्रदेश में रविवार को हवाओं के साथ हल्की बौछारें पड़ीं तथा ऊंची चोटियों में भी इस सीजन की बर्फ़बारी हुई है जिससे सर्दियों का आगाज़ हो गया है. वहीँ जोगिन्दरनगर के साथ लगती पहाड़ियों,चौहार घाटी,धौलाधार की पहाड़ियों में भी बर्फबारी हुई है.

यह बारिश गेहूं की फसल के साथ साथ मटर,जौ,गोभी आदि फसल के लिए भी लाभदायक है. वहीँ उपमंडल के तहत कई जगह गेहूं बिजाई का इंतज़ार कर रहे किसानों ने भी चैन की सांस ली है. आसमान ने सोमवार को भी घने बादल छाए हुए हैं तथा बारिश के साथ बर्फ़बारी की सम्भावना है.
