गिरी पार के हाटी समुदाय को मिलेगा अनुसूचित जनजाति का दर्जा, राज्यसभा में विधेयक पारित

नई दिल्ली : विपक्ष के वाकआउट के बीच बुधवार को राज्यसभा में संविधान (अनुसूचित जाति ) आदेश (तीसरा संसोधन) विधेयक 2022 को ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। लोकसभा इसे पहले ही पारित कर चुकी है। इस तरह इस पर आज संसद की मुहर लग गई।

जनजातिय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने विधेयक को पेश किया। विधेयक में हिमाचल प्रदेश की अनुसूचित जनजातियों की सूची में सिरमौर जिले के ट्रांस सिटी क्षेत्र के हाटी समुदाय को शामिल करने का प्रावधान किया गया है।

श्री मुंडा ने विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि हाटी समुदाय के लोग 13000 फुट की ऊंचाई पर अपनी संस्कृति के अनुसार रहते हैं।

ये लोग प्रकृति के निकट रहते हैं लेकिन इन्हें मौसम की विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ता है। तकनीकि कारणों से अनुसूचित जातियों की सूची में इनका नाम छूट गया था जिसके कारण लम्बे समय तक इन्हें न्याय नहीं मिल सका।

उन्होंने कहा कि कई राज्यों में इस तरह की समस्या है जिसका समाधान किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले यह बिल लोकसभा में बीते वर्ष 16 दिसंबर को ध्वनिमत से पारित हुआ था।

दोनों सदनों से बिल पारित होने के बाद अब राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *