होम

दीवाली के अवसर पर जोगिन्दरनगर में हुआ माँ लक्ष्मी पूजन

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत दीपों का पर्व दीपावली बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. शनिवार सुबह से ही बाज़ार में लोगों ने खूब खरीददारी की. शाम के समय लोगों ने माँ लक्ष्मी का विधिवत पूजन किया. धन व समृद्धि की देवी माँ लक्ष्मी की आरती के बाद लोगों ने माँ लक्ष्मी से आशीर्वाद भी लिया.

 

 

 

 

 

 

वहीँ इस अवसर पर जोगिन्दरनगर बाज़ार को खूब सजाया गया है. कोरोना के चलते दीवाली के अवसर पर सभी लोगों में ख़ासा उत्साह देखने को मिल रहा है.रात को पटाखों से आसमान में रंगीन नजारे देखने को मिल रहे हैं. इस अवसर पर लोगों ने घरों को खूब सजाया है तथा दीपों की माला से भगवान राम का आज ही के दिन अयोध्या लौटने के उपलक्ष में अभिवादन कर रहे हैं. इस दीवाली को छोटी दीवाली के नाम से मनाया जाता है तथा रविवार को बड़ी दीवाली भी धूमधाम से मनाई जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *