केन्द्रीय प्राथमिक पाठशाला टिकरू में पांचवीं कक्षा के लिए दी विदाई पार्टी

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत स्थित केन्द्रीय प्राथमिक पाठशाला टिकरू में शनिवार को पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया।

मेहमान छात्र-छात्राएं स्टाफ के साथ

विदाई पार्टी का आयोजन चौथी कक्षा के विद्यार्थियों ने किया था। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाया। इसके अलावा सभी बच्चों के लिए चाय पार्टी भी दी गई।

पाठशाला में कार्यरत अध्यापक होशियार सिंह ने बताया कि विद्यालय में शनिवार को बच्चों को विदाई पार्टी का आयोजन किया गया था।

विद्यालय के अध्यपकों ने  सभी मेहमान बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक उपस्थित थे।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *