सोमवार को मिलेंगे नौवीं और ग्यारहवीं के वार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र

मंडी : धर्मशाला बोर्ड से मिली सूचना के अनुसार जिला मंडी में नौवीं और ग्यारहवीं के प्रश्न पत्र उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा मंडी के कार्यालय में सोमवार को मिलेंगे।

इसी सन्दर्भ में बोर्ड ने जिला मंडी की सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, राजकीय उच्च पाठशाला व निजी पाठशालाओं के प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र दिनांक 26 फरवरी को शाम तक उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा मंडी के कार्यलय में पहुँच रहे हैं।

इस सम्बन्ध में आदेश दिया गया है कि सभी अपनी पाठशाला से किसी जिम्मेवार कर्मचारी को प्राधिकृत करके दिनांक 27 फरवरी को प्रश्न पत्र प्राप्त कर लें। देरी के लिए स्कूल के मुखिया जिम्मेदार होंगे।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *