जोगिन्दरनगर में धूमधाम से मनाया जा रहा दीवाली पर्व

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर क्षेत्र में भी दीवाली पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पूरा जोगिन्दरनगर क्षेत्र रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा है।

हो रही माँ की पूजा

लोगों में उस उत्सव के प्रति विशेष उत्साह देखा गया। जोगिन्दरनगर बाज़ार में रविवार को जमकर खरीददारी हुई। क्षेत्र में माँ लक्ष्मी का पूजन हो रहा है तथा मंदिरों में भी विशेष रौनक है।

वहीँ प्रदेश सरकार ने शाम 8 बजे से 10 बजे तक ही पटाखे जलाने की इजाजत दी हुई है। लोग कई पकवान बना रहे हैं। काफी समय पहले तक स्वादिष्ट व्यंजन एन्हक्लू बनाए जाते थे लेकिन अब एन्हक्लू कहीं भी दिखाई नहीं देते।

आज की इस भागदौड़ की जिन्दगी में भी कुछ लोग हैं जो इस त्यौहार को चाव से मनाते हैं तथा कचौरियां (आलू,अरबी,मूंग,माह) और अन्य पकवान बनाते हैं तथा मिल जुल कर खाते हैं।

वहीँ उपमंडल के तहत स्थित बाबा बनगुफा बनौण में भी इस उत्सव को लेकर काफी उत्साह है। कुटिया में रह रहे महात्मा श्री महेश गिरी जी ने समस्त भक्तों को दीवाली की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर कुटिया को विशेष रूप से सजाया गया है।

बनौण कुटिया में चेतन धूना

शनिवार और रविवार को लोगों खासकर महिलाओं और बच्चों ने फूलों की मालाएं तैयार की और साफ़ सफाई की। फूलों की मालाएं मंदिरों और घर के दरवाजों में लगाई जाती हैं। कई जगह घर लाइटों से जगमगा उठे हैं। लोगों ने हाथ से फूल की मालाएं तैयार की जिसमें उन्होंनें आम के पत्तों और फूलों से मालाएं बनाई।

हाथ से बनाई गई सुन्दर माला

जोगिन्दरनगर क्षेत्र के कई गांवों में अभी भी दिवाली में मिठाई बांटने और दीवाली की बधाई देने का रिवाज आज भी कायम है जोकि बहुत ही सराहनीय है। लोगों ने दिनभर एक दूसरे को इस अवसर पर दीवाली की बधाई दी।

क्षेत्र में बन रही कचौरियां

इस अवसर पर लोगों ने अपने घर के आंगन में विशेष रंगोली भी बनाई तथा शाम के समय घी व तेल के दीपक जलाए व इस त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

शुभ दीपावली

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *