होम

बस दुर्घटना में 10 श्रद्धालुओं की मौत

कांगड़ा (गुलशन धनोआ): कांगड़ा के ढलियारा में वीरवार को एक दर्दनाक बस हादसा हो गया। जहां 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। 60 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें देहरा अस्‍पताल ले जाया जा रहा है। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा वीरवार सुबह करीब पौने 11 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बस चिंतपूर्णाी से ज्वालामुखी जा रही थी। इसी बीच ढलियारा के नजदीक वह खाई में लुढ़क गई।

 

चिंतपूर्णी में माथा टेकने जा रहे थे श्रद्धालु

बस में सवार सभी श्रद्धालु पंजाब के अमृतसर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वह सभी चिंतपूर्णी में माथा टेकने जा रहे थे। घायलों को 108 एंबुलेंस से देहरा के अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वहीं हादसे के बाद कई श्रद्घालु बस के नीचे ही दब गए। इन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने घायलों को हरसंभव मदद के आदेश दे दिए हैं।

मरने वालों की संख्या
1. नवदीप पुत्री सरबजीत सिंह निवासी तरनतारन भीखी पिंड उम्र 7 साल
2. हरमिंदर सिंह पुत्र सरबजीत सिंह उम्र 5 साल
3. हरमिलाप पुत्र सरबजीत सिंह उम्र 4 साल
4. मनजिंदर कौर पत्नी सरबजीत सिंह उम्र 27 साल
5. तमना पुत्री तरसेम निवासी अमृतसर उम्र 20 साल
6. बंटू पुत्र तरसेम उम्र 17 साल
अन्य 4 मृतकों की फिलहाल पुष्टि होना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *