मंगलवार से लगेगा चरण पादुका माँ भभौरी मेला

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल की बल्ह पंचायत के मुहाल बनौण में चरण पादुका मां भभौरी मेला मंगलवार को शुरु होने जा रहा है. मेले का शुभारम्भ क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी संजीव भंडारी करेंगे. मेले का समापन 15 जून को  जोगिन्दरनगर के विधायक प्रकाश राणा की अध्यक्षता में होगा.

चरण पादुका माँ भभौरी

मेले में इस बार देवी -देवताओं को भी आमंत्रित किया गया है .देवी -देवता मंगलवार को मेले की शोभा बढ़ाएंगे.

मेले में कई प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं जिसमें क्रिकेट, बैडमिंटन,कुश्ती के अलावा महिलाओं की रस्साकस्सी,म्यूजिक चेयर व घड़ा तौड़ प्रतियोगिताएं भी करवाई जा रही हैं.

महिलाओं की रस्साकस्सी में विजेता को 2100 व उपविजेता को 1500 रूपए,म्यूजिक चेयर में 300 रुपए, घड़ा तोड़ में 500, व कुश्ती विजेता को 2100 रुपए व उपविजेता को 1500 रुपए की नकद राशि प्रदान की जाएगी.

मेले का समापन 15 जून बुधवार को जोगिंदरनगर के विधायक प्रकाश राणा करेंगे. समस्त मेला कमेटी ने स्थानीय व बाहरी जनता से आग्रह किया है कि मंगलवार व बुद्धवार को मेले में आकर शोभा बढ़ाएं.

वहीँ सिकन्दर धार में स्थित माँ भभौरी मेले का आयोजन 15 जून से 17 जून तक करवाया जा रहा है. पूर्व प्रधान मोहन सिंह ठाकुर ने बताया कि मेले का शुभारम्भ जोगिन्दरनगर के विधायक प्रकाश राणा करेंगे जबकि समापन की अध्यक्षता खुड्डी पंचायत की प्रधान करेंगी.

यह भी पढ़ें:

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *