फोरलेन अपडेट – नारला और मंडी के बीच बनेंगे 5 बड़े पुल और 19 छोटे पुल, 4 किमी घटेगी दूरी
फोरलेन अपडेट।। नारला से मंडी के बीच प्रस्तावित टू लेन पेवर शोल्डर (Two Lane Paver Shoulder) सड़क पर 24 नए पुल बनेंगे जिनमें 5 बड़े पुल होंगे। ये पुल लम्बे मोड़ों और छोटी घाटीयों और खाईओं को पाट देंगे जिससे नारला और मंडी के बिजनी के बीच की दूरी 23 किलोमीटर से घट कर 19 किलोमीटर रह जाएगी।
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पठानकोट मंडी फोरलेन प्रोजेक्ट के पांचवें चरण में नारला से मंडी खंड का निर्माण होना है। कठिन भौगोलिक स्थिति को देखते हुए इस पहाड़ी क्षेत्र में सड़क टू लेन ही बनेगी, जिसकी चौड़ाई 30 से 45 मीटर तक होगी।
बिजनी से आगे कीरतपुर-मनाली फोरलेन को जोडऩे के लिए मंडी शहर को बाईपास 4 किलोमीटर टनल भी बनेगी, जो मंडी मनाली फ़ोरलन पर मंडी से 1 किलोमीटर आगे बिंद्राबनी में मिलेगी। यह टनल भयूली की पहाड़ी के बीच से होकर गुजरेगी।

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154 पर नारला से मंडी 19 किलो मीटर लंबे टू लेन के लिए 734 करोड़ रुपए की राशि केंद्र से मंजूर हुई है। इसकी पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया को जारी प्रेस ब्यान में भी की है।
खास बात यह है कि इस सड़क में बाजारों को बचाने का प्रयास किया गया है। साथ ही निर्माण में कम से कम पेड़ कटे ऐसी योजना बनाई गई है। निजी व सरकारी संपत्ति का भी कम से कम नुकसान और लोगों का कारोबार प्रभावित न हो उस हिसाब से निर्माण किया जाएगा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हम केंद्र सरकार का हार्दिक आभार प्रकट करते हैं और खासकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रयासों की सराहना करते हैं। ये भारत सरकार के वही मंत्री हैं जो नित नए रेकॉर्ड सड़कों के निर्माण में बनाते जा रहे हैं। हाल ही में सबसे तेज सड़क निर्माण का रेकॉर्ड भी इनके नाम हुआ है।
फोरलेन अपडेट – पहले चरण का काम शुरू
आइआरबी कंपनी ने पिछले महीने ही नूरपुर क्षेत्र में कंडवाल से भेड़खड्ड तक पहले चरण में फोरलेन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। पठानकोट-मंडी फोरलेन पहले चरण में नूरपुर क्षेत्र के तहत कंडवाल से भेड़खड्ड तक 28 किलोमीटर बनेगा और इस पर 828 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
यह कार्य करीब चार-पांच जगह पर चल रहा है। नूरपुर के तहत करीब 11 हजार पेड़ काटे जाएंगे। प्रक्रिया पूरी कर इन्हें काटा जाएगा। मार्ग में आने-जाने के लिए दो-दो लेन होंगे और ये 11-11 मीटर चौड़े होंगे और बीच में दो से चार मीटर का डिवाइडर होगा। जसूर बाजार में फ्लाई ओवर बनेगा और यह करीब 900 मीटर लंबा होगा।
नूरपुर शहर से करीब पांच किलोमीटर बाईपास बनेगा। साथ ही इस मार्ग पर लगभग तीन स्थानों पर तीखे मोड़ हैं जो सीधे किए जाएंगे। इसके अलावा बाजार में सर्विस लेन भी बनेंगे। पहले चरण के 28 किलोमीटर लम्बे इस खंड का निर्माण दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
दूसरे चरण का काम जल्दी शुरू होगा
इसके साथ ही फ़ोरलेन के दूसरे चरण में कांगड़ा के 32 मील(सिहुनी ) और रजोल के बीच के 37 किलोमीटर के लिए भी 678 करोड़ रुपए का बजट मंज़ूर हो चुका है और इसका ग्राउंड कार्य भी जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।
(फ़ोरलेन अपडेट)















Pingback: कोटरोपी में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग बहाल, अभी छोटे और हल्के भारी वाहन ही जा सकेंगे - Joginderna
Pingback: तीन दिन बाद खुलेगा मंडी-पठानकोट NH, NHAI ने मांगा समय, कहा- नहीं ले सकते जोखिम - Jogindernagar.com
Pingback: घोघरधार- जहां पर देवताओं और डायनों के बीच हर साल होता है युद्ध - Jogindernagar.com
Pingback: मंडी-पठानकोट फोरलेन प्रभावित नितिन गडकरी से मिले, समस्याएँ बताई - Jogindernagar.com
Pingback: पठानकोट-मंडी फोरलेन प्रोजैक्ट में बदलाव, अब परौर से मंडी तक बनेगा टू-लेन - Jogindernagar.com