हिमाचल में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के मामले

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है जोकि चिंताजनक है । प्रदेश में शनिवार को 32 नए मामले आए हैं। मंडी में 14, सिरमौर में 8, चंबा 4, कुल्लू 5 और कांगड़ा में 1 पाॅजिटिव मामला आया है।  इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3906 पहुंच गया है। 1273 सक्रिय मामले हैं। 2580 मरीज ठीक हो गए हैं। शनिवार को 29 और मरीज ठीक हो गए हैं।
कोरोना से 18 की मौत हो चुकी है। 34 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं। मंडी जिले में बलदवाड़ा, कोटली, जंजैहली और भोरंज हमीरपुर से  14 नए मामले आए हैं। कुल्लू और मनाली से पांच नए मामले आए हैं।
सुबह चंबा जिले में पहले से पाॅजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आने से चार संक्रमित हुए हैं। नए मामले किहार,धड़ोग और पुखरी से आए हैं।
जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 156 पहुंच गई है। जबकि अब तक 126 मरीज ठीक हो चुके है। सिरमौर जिले में भी आठ नए मामले आए हैं। नए मामले ददाहु और तीन पांवटा से हैं। कांगड़ा जिले में संसारपुर से एक नया मामला आया है।
होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *