प्रदेश में काेरोना से महिला की मौत

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में कोरोना से 45 वर्षीय महिला की मौत हुई है वहीं कोरोना के 422 नए पॉजिटिव मामले आए हैं। संक्रमितों में बिलासपुर के 20, चम्बा के 67, हमीरपुर के 26, कांगड़ा के 124, किन्नौर के 5, कुल्लू के 22, लाहौल-स्पीति का 1, मंडी के 36, शिमला के 69, सिरमौर के 28, सोलन के 14 और ऊना के 10 मरीज शामिल हैं।

वहीं एक दिन के अंदर 191 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 288915 पहुंच गया है। वर्तमान में 1810 कोरोना संंक्रमितों का उपचार चल रहा है। वहीं अभी तक 282960 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं।

प्रदेश में अभी तक कुल 4729926 लोगों के टैस्ट किए जा चुके हैं, जिसमें से 4441005 मरीजों की रिपोर्ट नैगेटिव आ चुकी है। अभी तक कोरोना से 4126 लोगों की मौत हो चुकी है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *