डी.बी.पी.एस की छात्रा धनिका 30 हजार की छात्रवृत्ति से सम्मानित

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर में स्थित दयानंद भारतीय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा धनिका को हिमाचल प्रदेश को-ऑपरेटिव बैंक द मॉल शिमला द्वारा 30,000 रुपए की छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया है।

डी.बी.पी.एस की धनिका
30 हजार की छात्रवृत्ति से सम्मानित

प्रधानाचार्य राजेश डोगरा ने बताया कि धनिका ने 10वीं बोर्ड परीक्षा (2024-25) में मेरिट के आधार पर हिमाचल प्रदेश के केवल 10 बच्चों में से एक होकर दयानंद भारतीय पब्लिक स्कूल का नाम रोशन किया है।

धनिका को मेरिटोरियस अवार्ड सेरेमनी में सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा गया है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें कोऑपरेटिव बैंक से मैडल, सर्टिफिकेट और छात्रवृत्ति दी गई है।

स्कूल चेयरमैन ओम मरवाह, जनरल सेक्रेटरी विजय जमवाल, प्रधानाचार्य राजेश डोगरा, पी.टी.ए प्रधान अजय विष्ट ने धनिका ओर उसके परिजनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

उधर, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के बैंक प्रबंधक हंसराज कपूर और स्टाफ ने धनिका ओर उसके परिजनों को बधाई दी है।