मच्छयाल स्थित शनि मंदिर में लगा भंडारा

जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मच्छयाल में स्थित शनि मंदिर में शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया. हर दूसरे और चौथे शनिवार को इस स्थान में स्थानीय कमेटी और लोगों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया जाता है.

इस शनिवार को भंडारे का आयोजन  मच्छयालु गाँव के निवासी हिरदा राम की तरफ से किया गया. भक्तों ने मंदिर में पूजा अर्चना की तथा भंडारे के रूप में प्रसाद ग्रहण किया.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *