मच्छयाल स्थित शनि मंदिर में लगा भंडारा

मच्छयाल : जोगिन्दरनगर से 8 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मच्छयाल में स्थित शनि मंदिर में शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया. यह भंडारा मंदिर कमेटी या किसी भक्त द्वारा हर दूसरे और चौथे शनिवार को लगाया जाता है.

गोविन्द ठाकुर ने लगाया भंडारा

शनिवार को भंडारे का आयोजन गोविन्द ठाकुर, इंचार्ज जीआरटी कंस्ट्रक्शन, ऊहल चरण तृतीय द्वारा किया गया. भक्तों ने शनिदेव की पूजा अर्चना के बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया. यह जानकारी मंदिर कमेटी ने दी.

मच्छयाल के 3 दिवसीय मेला भी हुआ शुरू

वहीँ शाही स्नान के साथ आज मच्छयाल का तीन दिवसीय मेला भी शुरू हो गया. यह मेला हर वर्ष बैसाख की सक्रांति के अवसर पर शुरू होता है जिसको स्थानीय लोग बड़े ही आनंद के साथ मनाते हैं.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *