खराब मौसम के बीच एनएचएआई की कार्यप्रणाली से सड़कें बंद होने से लोग परेशान

मंडी की सड़कों के एनएचएआई ने हाल बेहाल कर दिए हैं। अब तीन दिनों से लगातर हो रही बारिश ने इन सड़कों को कीचड़ में बदल दिया है। गर्मियों की दस्तक की बीच शुरू हुई बारिश ने मंडी से गुजरने वाले तीनों एचएच को प्रभावित किया है।

बारिश से लैंडस्लाइड, मंडी की सड़कें बनीं दलदल

जोगिन्दरनगर-पठानकोठ एनएच परगाड़ियाँ धक्के लगाकर चलाई जा रही हैं। शुक्रवार दोपहर को पद्धर के नारला, कुन्नू और पाली में जाम लगा रहा।

सड़क कीचड़ में तबदील हो गई और वाहन फसने लगे। ऐसे में वाहनों को एक-एक करके निकाला गया। दूसरी ओर एचएच-003 पर लोग वाहन चलाने से ही कतरा रहे हैं।

खराब सड़क के चलते सरकारी बस गोथर-संधोल और निजी बस मंडप दिनभर नहीं चल पाई। कोटली से लेकर धर्मपुर और फिर अवाहदेवी तक ऐसे कई स्पॉटस हैं, जहां लैंडस्लाइड होता है और फिर सड़क वाहनों के लिए बंद हो जाती है।

एनएच-003 पर फेगडुधार, गणोग, सताहण और रोपडू़ नाल में लैंड स्लाइड हो रहा है। यह वाहन चालकों के लिए डार्क स्पॉटस बन गए हैं।

शुक्रवार को भी फेगडु़धार में लैंडस्लाइड के चलते एनएच बंद हो गया, जिसे मशीनरी के माध्यम से खोला गया। कुल्लू मनाली नेशनल हाइवे पर भी लैंडस्लाइड कहर बरपा रहा है।

थलौट में लैंडस्लाइड के चलते वाहन जाम में फसे रहे। दोहर को बारिश के चलते कुल्लू मनाली नेशनल हाइवे पर थलौट के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे।

ऐसे में लोगों ने अपनी गाडियों के पहिए रोक दिए। बार-बार पहाड़ी से पत्थर गिरने के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रैफिक को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया। लेकिन तब तक सडक़ पर जाम की स्थिति बन गई थी।

बगलामुखी को बनाई वैकल्पिक सड़क पानी से बंद

पंडोह के बगलामुखी मंदिर को ग्रामीणों द्वारा बनाई गई वैकल्पिक सडक़ पानी आ जाने से बंद हो गई है। कुकलाह और बाखली पुल टूट जाने के बाद ग्रामीणों ने बाखली खड्ड के बीच से सडक़ बनाई थी, ताकि गांव तक कनेक्टिविटी हो सके। लेकिन तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से बाखली खड्ड में पानी बढ़ गया और वैकल्पिक सडक़ भी बंद हो गई।

थलौट-सराज की 24 सड़कों पर बारिश ने रोके पहिए

बारिश के चलते मंडी जिला की कई सड़कें प्रभावित हुई हैं। उपरी क्षेत्रों में ज्यादा असर देखने को मिली है। प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार मंडी में कुल 24 सड़कें बंद चल रही हैं। थलौट की 10 सडक़ों और सराज की 14 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद है। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि विभागीय अमला रेस्टोरेशन को जुट गया है।

मंडी में एचआरटीसी के 8 रूट प्रभावित

मंडी जिला में एचआरटीसी के 8 रूट प्रभावित रहे। इन रूटों पर बारिश और बफबारी के कारण बसें नहीं चल पाईं। डिविजन के डीएम ने बताया कि मौसम साफ होने के बाद रूट सुचारू रूप से चल पड़ेंगे।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *