जोगिन्दरनगर पुलिस ने बरामद की 8.46 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) की खेप

जोगिन्दरनगर: जोगिन्दरनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8.46 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की। यह बरामदगी एएसआई संजीव सिंह, प्रभारी पुलिस चौकी घट्टा के नेतृत्व में की गई।

पकड़ा गया आरोपी पुलिस के साथ

अभियुक्त अजय पाल सिंह पुत्र रोशन लाल, निवासी सगनेहर, डाकघर चौंतड़ा, तहसील जोगिंदर नगर, जिला मंडी (हि.प्र.), उम्र 37 वर्ष को घट्टा स्थित पिकनिक पॉइंट भोजनालय के पास यातायात जांच के दौरान पकड़ा गया।

पुलिस को देखकर आरोपी ने दिशा बदलकर भागने का प्रयास किया और एक पॉलीथिन झाड़ियों में फेंक दी। पुलिस टीम की सतर्कता से उसे कुछ दूरी पर रोक लिया गया। पॉलीथिन की जांच करने पर उसमें 8.46 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।

इस संबंध में एफआईआर संख्या 31/2025, धारा 21 ND&PS अधिनियम के तहत पुलिस थाना जोगिंदर नगर में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई अजय कुमार द्वारा की जा रही है।

थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने कहा कि जोगिंदर नगर पुलिस समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वे आम जनता से अपील करते हैं कि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी पुलिस को गुप्त रूप से दें। जानता की एक सूचना कई जिंदगियों को बचा सकती है!

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *