कार -बाइक दुर्घटना में 2 युवक घायल

पालमपुर :  मंडी-पठानकोट एन.एच.-154 पर पालमपुर के कर्ण अस्पताल के समीप हुई सड़क दुर्घटना में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल नागरिक चिकित्सालय पालमपुर ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात दोनों को डा. राजेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान चिकित्सालय एवं महाविद्यालय टांडा रैफर कर दिया गया है।

विपरीत दिशा से आई कार

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक ऊना जिला के अम्ब क्षेत्र के रहने वाले हैं तथा वापस अपने घर लौट रहे थे कि पालमपुर में विपरीत दिशा से आ रही कार से बाइक जा टकराई। घटना में कार व बाइक दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं।

 

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस मामले की जांच कर रही है। उपमंडल पुलिस अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच आरंभ कर दी है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *