डीएवी पब्लिक स्कूल में छात्रों ने किया वेदों के महत्व का बखान

जोगिन्दरनगर : आर्य समाज ने शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वेद प्रचार सप्ताह के पंचम दिवस पर 21 अगस्त को डीएवी पब्लिक स्कूल जोगिन्दरनगर में बच्चों ने भाषणों द्वारा अपने-अपने विचार प्रकट किए।

वेदों के महत्व का बखान करते डीएवी पब्लिक स्कूल जोगिन्दरनगर के छात्र
  • बच्चों ने अपने विचार प्रकट करते हुए वेदों के महत्व का बखान किया और कहा वेद हमारे जीवन का आधार हैं।
  • अध्यापक अनीश शर्मा, शास्त्री मोहित अवस्थी और अध्यापिका पल्लवी ने नैतिक मूल्यों का उपदेश दिया और कहा की सत्य, न्याय और करुणा, नैतिक मूल्यों के मूल सिद्धांत हैं।
  • प्रधानाचार्य संजय ठाकुर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आर्य समाज के अनुयायी वेदों को सबसे उच्च प्राधिकरण मानते हैं और उनके अनुसार जीवन जीने का प्रयास करते हैं।
  • आर्य समाज का मुख्य उद्देश्य वेदों के आधार पर समाज को सुधारना और लोगों को सच्चे ज्ञान की ओर ले जाना है।
  • वेदों की शिक्षा मानवता के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा का स्रोत है।
  • वेदों के महत्व और प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है ।
  • नैतिक मूल्य हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करते हैं।
जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।