प्रदेश में सोमवार से खुलेंंगे कालेज

प्रदेश के कालेजों में सोमवार से रौनक लौटेगी। सभी छात्र-छात्राएं रेगुलर कक्षाओं के लिए करीब एक माह बाद कालेज आएंगे। सभी शिक्षण संस्थानों को अब खोल दिया गया था। वहीं कालेजों में भी पांच फरवरी तक अवकाश था। ऐसे में अब रेगुलर कक्षाओं के लिए बच्चे कालेज आएंगे।

हालांकि छात्रों की रेगुलर कक्षाएं अभी जारी है लेकिन जिन छात्रों का सिलेबस अभी पूरा नहीं हुआ है और जो छुट्टियों में असाइनमेंट तैयार की गई उन्हें अब छात्र ऑफलाइन ही जमा करवाएंगे। वहीं पिछले दो सत्रों 2020 और 2021 में बिना परीक्षा के इंटरनल असेस्मेंट और तय फार्मूला में प्रोमोट होते आ रहे छात्रों को भी इस बार फाइनल ईयर के साथ प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा देनी ही होगी।

वहीं कालेजों में कोविड का खतरा भी कम है। ऐसा इसलिए क्योंकि कालेजों में अधिकतर बच्चों को वैक्सीन लग चुकी है और ऐसे में उन्हें कोविड का ज्यादा खतरा भी नहीं है। हालांकि शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही ये कालेज खोले जाएंगे और यहां पर कोविड नियमों का भी सख्ती से पालन करना होगा।

कैंपस को खोलने से पहले सेनेटाइज करना होगा और ऐसा कोई भी छात्र जिसे बुखार या खांसी की शिकायत हो उसे कालेज आने की परमिशन नहीं होगी। गौर रहे कि प्रस्ताव में पोस्ट ग्रेजुएशन की परीक्षाएं 15 मार्च से तो ग्रेजुएशन की परीक्षाएं 27 मार्च से करवाने का टेंटेटिव शेड्यूल रखा गया है।

ऐसे में परीक्षा की तैयारियों के लिए छात्रों को पूरा मौका मिलेगा। विवि इस बार स्नातक डिग्री कोर्स के तीनों वर्ष की परीक्षाएं एक साथ करवाएगा।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *