पर्यटकों से जैम पैक हुई बिलिंग घाटी

कांगड़ा : पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध घाटी बिलिंग वीकेंड की छुट्टियों पर पर्यटकों से जैम पैक हो गई। हजारों पर्यटकों के आने से घाटी में लंबे अर्से बाद रौनक लौट आई। शनिवार को ही बीड़, चौगान, क्योर, सूजा, गुनेहड़, भट्टू व आसपास के क्षेत्रों में बने होटल, कैंपिंग साइट, रेस्टोरेंट, ढाबे सभी पर्यटकों से फुल हो चुके हैं।

जिसके चलते स्थानीय पैराग्लाइडिंग पायलटों, टैक्सी वालों व होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। वैसे तो अब भी बरसात होने का क्रम जारी है बावजूद उसके शनिवार को हजारों पर्यटकों ने घाटी में दस्तक दी है। बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के कारण ही प्रदेश व बाहरी राज्यों से पर्यटक घाटी में पहुंचते हैं। पर्यटकों में पैराग्लाइडिंग की दुनिया भर की बेहतरीन साइट बिलिंग से टेंडम उड़ान करने का क्रेज रहता है।

 

 

 

 

 

 

 

जब भी कोई पर्यटक टेंडम उड़ान भरता है तो अपने साथ उन बेहद साहसिक लम्हों की यादें वीडियो के माध्यम से अपने साथ ले जाता है जो उड़ान के दौरान पैराग्लाइडिंग पायलट बनाते हैं। शनिवार को भले ही बिलिंग में मौसम पूरा दिन साफ न हो सका बावजूद उसके सैकड़ों पर्यटकों ने टेंडम उड़ानों का लुत्फ उठाया।

शनिवार को लैंडिंग साइट क्योर में सड़कों पर पर्यटकों को गाडिय़ों की भारी संख्या में आ जाने से जाम की स्थिति रही। होटल, कैंपिंग साइट में ठहरने को जगह नहीं मिल रही है। बाहरी राज्यों से भी भारी संख्या में पर्यटक घाटी में पहुंचे हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *