चौहारघाटी और धौलाधार की पहाड़ियों में हुई जमकर बर्फबारी

जोगिन्दरनगर :जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत रविवार शाम को तेज हवा के साथ बारिश और बर्फ़बारी के कारण शीतलहर बढ़ गई है. रविवार रात को धौलाधार की पहाड़ियों के अलावा,बिंच कैंप,18 नम्बर, भभौरी माँ की पहाड़ी व मकोड़ा धार आदि क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसके अलावा चौहार घाटी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बरोट,थलटूखोड़,तरस्वाण,डगवान धार,झटीगरी आदि स्थानों में बर्फ़बारी हुई है जिससे पहाड़ियां चांदी सी चमक उठी हैं. वहीँ यह बारिश व् बर्फ़बारी फसलों के अलावा फलदार पौधों के लिए भी लाभदायक है. कुल मिलाकर समस्त जोगिन्दरनगर उपमंडल में शीत लहर बढ़ गई है.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *