होम

जोगिन्दरनगर की कलाकार शोभा का पहला पहाड़ी भजन हुआ रिलीज़

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत बनाड़ गाँव से सम्बन्ध रखने वाली शोभा ठाकुर का माहुनाग देव पर पहला सुन्दर पहाड़ी भजन ‘म्हारे मालका माहुनागा देऊआ ‘ यू ट्यूब पर रिलीज़ हुआ है. इस भजन को काफी पसंद किया जा रहा है. शोभा ठाकुर ने jogindernagar.com से हुई बातचीत में बताया उन्हें गाने का शौक बचपन से ही था लेकिन उन्हें कभी इस तरह गाने का मौका ही नहीं मिला. शोभा इस भजन के रिलीज़ होने से बहुत ही खुश हैं तथा आगे भी इस प्रकार के गाने गाने का शौक रखती हैं.

जगराते में गाती थीं भजन

शोभा ठाकुर ने बताया कि वह अपने गाँव में जब 3 सितम्बर को हर वर्ष महुनाग में मंदिर में जगराता होता था तो भजन गाती थीं और उन्हें उनके पति सुरजीत और गाँव वालों ने गाने के प्रति प्रेरित किया जिस कारण यह भजन फिल्माया गया और रिलीज़ हुआ.

देखें वीडियो >>

https://youtu.be/7KUBeetpc5k

 

बनाड़ गाँव में शूट किया वीडियो

शोभा ठाकुर ने बताया कि उन्होंनें यह भजन बनाड़ गाँव में शूट किया है. इस वीडियो को मंडी से मनीष ठाकुर ने शूट किया है. इस वीडियो में गाँव की ही कलाकार रीता, रोशनी, और शांति आदि कलाकारों ने भाग लिया है. इस भजन को म्यूजिक दिया है बालीचौकी के जीवन ठाकुर ने और डायरेक्टर हैं बालीचौकी के ही प्रेम सागर ने. वीडियो में गाँव की सुन्दर वादियों को बखूबी शूट किया गया है.

छोटा सा है परिवार

शोभा ठाकुर के परिवार में पति के अलावा दो बेटे हैं तथा शोभा का कहना है कि वह आगे भी गाने का क्रम ज़ारी रखना चाहती हैं जिससे गायन के क्षेत्र में जोगिन्दरनगर क्षेत्र का नाम हो सके. jogindernagar.com शोभा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *