जोगिन्दरनगर में 3 जिला परिषद वार्ड में पहले दिन दाखिल हुए 6 नामांकन पत्र

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव प्रक्रिया के नामांकन के पहले दिन वीरवार को जोगिन्दरनगर में तीन जिला परिषद वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए कुल 6 लोगों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं जिनमें भड़याड़ा से एक नामांकन,नेरघरवासड़ा से तीन तथा लांगणा जिला परिषद वार्ड से दो लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

जोगिन्दरनगर में 3 जिला परिषद वार्ड में पहले दिन दाखिल हुए 6 नामांकन पत्र

इस बात की पुष्टि करते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि नामांकन के पहले दिन उनके कार्यालय में जिला परिषद के तीन वार्ड सदस्यों के लिए कुल 6 लोगों ने अपने – अपने नामांकन दाखिल किए हैं।

जिनमें भड़याड़ा वार्ड से एक नामांकन, नेरघरवासड़ा वार्ड से तीन तथा लांगणा जिला परिषद वार्ड से दो लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 8 व 11 मई को भी प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। जबकि 12 मई को दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 15 मई को सायं तीन बजे से पहले इच्छुक अभ्यर्थी अपना नाम वापिस लें सकेंगे तथा इसी दिन चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आबंटन कर दिया जाएगा।

नेरघरवासड़ा, भड़याड़ा व लांगणा जिला परिषद वार्ड से इन्होने दाखिल किए नामांकन
जोगिंदर नगर में आज नेरघरवासड़ा जिला परिषद वार्ड से दक्षा देवी, बिन्दु बाला व अनीता जबकि भड़याड़ा वार्ड से अमर सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इसी तरह लांगणा वार्ड से राखी देवी व रजनी देवी ने अपना – अपना नामांकन भरा है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *