विधानसभा चुनाव 2022 अपडेट

जोगिन्दर नगर।। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार 55,07,261 मतदाता वोट डाल सकेंगे। 18-19 साल के 69,781 मतदाता वोट डालेंगे। यानी ये नए वोटर होंगे। इनकी प्रतिशतता 46 से बढ़कर अब 75 फीसदी हो गई है। मतदाताओं का लिंग अनुपात 978 से बढ़कर 981 हो गया है। वोटरों में 27,80,208 पुरुष, 27,27,016 महिला और 37 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या बढ़कर 56001 हो गई है। इनमें 1470 की वृद्धि हुई है।

413 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 413 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 12 नवंबर को होने वाले चुनाव में इनके भविष्य का फैसला होगा। प्रदेश भर में 7,881 मतदान केंद्रों में  मतदान होगा। 8 दिसंबर को नतीजे घोषित होने हैं।

आधा फीट बर्फ में 28 किमी पैदल चल चुनावी ड्यूटी देने पहुंचा बोर्ड कर्मी

चुनाव ड्यूटी के लिए एक कर्मचारी बर्फ के बीच 28 किलोमीटर पैदल चलकर ज़िला चंबा के किलाड़ मुख्यालय पहुंचा। मान सिंह बिजली बोर्ड पुर्थी में सेक्शन में कार्यरत हैं। उनकी चुनाव ड्यूटी किलाड़ मुख्यालय में लगी है। पढ़ें पूरी खबर >>

प्रचार थमा, कांगड़ा में धारा-144

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर गुरुवार शाम पांच बजे से प्रचार का शोर थम गया है। कल पूरे प्रदेश में मतदान होगा। वहीं, जिला कांगड़ा में 13 नवंबर तक लिए धारा-144 लगा दी गई है। अब एक साथ पांच से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं हो सकेंगे।

कांगड़ा जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से धारा-144 के अंतर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए कांगड़ा जिले में एक साथ 5 से अधिक लोगों के एकत्रित होने, साथ चलने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

इसके अलावा अवैध तरीके से इकट्ठे होने और जन सभाओं को भी प्रतिबंधित किया गया है। यह प्रतिबंध 10 नवंबर को सायं 5 बजे से 13 नवंबर सायं 5 बजे तक लागू रहेगा। हालांकि ये आदेश आर्म्ड, पैरा मिलिट्री फोर्स, गृह रक्षकों, पुलिस के जवानों, राष्ट्रीयकृत और शेड्यूल कामर्शियल बैंकों के गार्ड्स सहित कानून व्यवस्था में तैनात अन्य कर्मियों पर लागू नहीं होंगे। चुनाव को लेकर अंतिम 48 घंटों में घर-घर प्रचार पर कोई पाबंदी नहीं है।

स्पेशल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *