जेपी नड्डा ने किया आपदा प्रभावित थुनाग क्षेत्र का दौरा

मंडी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बुधवार को मंडी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सराज विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित थुनाग का दौरा किया और प्रभावितों से मिले।

इस मौके पर उनके साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और विधायक अनिल शर्मा भी मौजूद रहे। थुनाग में मीडिया को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

नड्डा ने कहा कि 2023 के दौरान आई आपदा के दौरान भी केंद्र सरकार ने हिमाचल को 5 हजार करोड़ रुपए की सहायता राशि दी है। इस बार भी केंद्र से हिमाचल की हरसंभव सहायता की जाएगी।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *