मिस हिमाचल फिटनेस मॉडल बनीं सूचना राजपूत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की सूचना राजपूत मिस हिमाचल फिटनेस मॉडल बनी हैं। राष्ट्रीय फिजिक कमेटी हिमाचल ने जिला कांगड़ा के पालमपुर में मिस हिमाचल एनपीसी चैंपियनशिप सीरिज-दो का आयोजन किया।

10 और 11 सितंबर को हुई इस बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में 13 प्रकार की श्रेणियों को शामिल किया गया था। इनमें फीमेल फिटनेस और बिकिनी डिवीजन में सूचना राजपूत ने दो श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीते है।

चैंपियनशिप में प्रदेश की 150 प्रतिभागी शामिल रहीं। हालांकि, सूचना राजपूत बीते अगस्त में भी मिस हिमाचल फिटनेस मॉडल का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ने अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली में चैंपियनशिप करवाई थी। इसमें उन्होंने फीमेल फिटनेस मॉडल और फीमेल स्पोर्ट्स मॉडल में स्वर्ण पदक जीते थे। रविवार को कुल्लू पहुंचने पर सूचना राजूपत का जिला मुख्यालय में स्थित फ्लियूड जिम में स्वागत किया गया।

उधर, सूचना राजपूत ने अपनी इस जीता का श्रेय परिजनों और कोच संजीव व आयुष गौतम को दिया है। कहा कि वह पिछले चार माह से चैंपियनशिप के लिए निरंतर अभ्यास कर रही थीं।

 

काँगड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *