प्रदेश उच्च न्यायालय में खुला नौकरियों का पिटारा, जानें कब तक और कैसे करें आवेदन

शिमला: हिमाचल प्रदेश के बेरोजगारों के लिए हाईकोर्ट नौकरियों का पिटारा लेकर आया है. इसके तहत अलग-अलग श्रेणी के 74 पदों पर भर्ती की जा रही है।

विभिन्न श्रेणियों के 74 पदों के लिए होगी भर्ती

ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को हिमाचल हाईकोर्ट में भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकेगा। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणियों के 74 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें क्लर्क, स्टेनोग्राफर, स्टेनो टाइपिस्ट, जजमेंट राइटर, कनिष्ठ कार्यालय सहायक (IT) व प्रोसेस सर्वक के पद शामिल हैं।

 

21 अगस्त तक करें आवेदन

भर्ती के लिए बेरोजगार युवा 21 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि ट्राइबल एरिया के आवेदक 1 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए सभी आवेदन ऑनलाइन ही करने होंगे। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को Acknowledgement और eReceipt की एक कॉपी हाईकोर्ट को 10 सितंबर तक भेजनी होगी।

एसएमएस द्वारा मिलेगी पूरी जानकारी

अगर ऐसा न किया गया तो आवेदकों की उम्मीदवारी सीधे खारिज हो सकती है। कोर्ट द्वारा किसी भी तरह की डाक आवेदकों को नहीं भेजी जाएगी। आवेदकों को परीक्षा संबंधी जानकारियां केवल एसएमएस के माध्यम से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर उपलब्ध करवाई जाएंगी।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *