होम

गुम्मा में बार -बार हो रहा यातायात बाधित

जोगिन्दरनगर : उपमंडल जोगिन्दरनगर के तहत पठानकोट-मनाली हाईवे पर स्थित गुम्मा में फिर सेना के वाहनों की आवाजाही बाधित रही व लगभग पौना घंटा जाम लगा रहा। आजकल यहाँ बार-बार जाम की स्थिति बनी रहती है। इस जाम में कई बार मंत्री सहित अन्य लोग भी फंसे रहते हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

 

 

 

 

 

 

 

इस बारे कई बार मंत्रियों व पुलिस विभाग को समस्या से अवगत करवाया गया लेकिन आज तक कोई हल नहीं निकला। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए विशेष कदम उठाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *