औषधीय गुणों से भरपूर है खट्टा -मीठा चेरी का फल

हर मौसम में मिलने वाला खट्टा-मीठा फल चेरी खाने में जितना टेस्टी है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद है। चेरी में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी-6, कैल्शियम और आयरन होता है।

चेरी का फल

इसके अलावा इसमें पोटाशियम, मैगनीज, कॉपर, फास्फोरस, मिनरल्ज और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। जो सेहत के साथ खूबसूरती को निखारने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। जानिए चेरी के कुछ हैल्थ और ब्यूटी से जुड़े फायदे। जिनके बारे में शायद ही आप जानते हों।

आंखों की रोशनी

चेरी में विटामिन ‘ए’ होता हैं जो आपके रेटिना को स्वस्थ रखता है और आंखों की रोशनी बढ़ाता है। खासकर यह फल उन मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होता है, जो मोतियाबिंद की बीमारी से ग्रस्त होते हैं।

याददाश्त

अगर ब्रेन मेमोरी कमजोर है, तो अपनी डाइट में चेरी को शामिल करें। रोजाना चेरी खाने से दिमाग तेज होता है। दरअसल इस फल में एंथोसाइनिन नाम का लाल रंग का पिगमेंट होता हैं, जो दिमाग में एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है जिससे दिमाग तेज रहता है और सोचने-समझने की शक्ति बढ़ती है।

मोटापा

100 ग्राम चेरी में सिर्फ 63 कैलोरी होती है, जिस वजह से डाइटीशियन इस फल को खाने की सलाह देते हैं। चेरी में वसा की मात्रा कम होती है। इसके सेवन से पाचन दुरुस्त रहता है और बॉडी को प्रोपर एनर्जी मिलती है। इससे आंतों में जाने वाली कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण की प्रक्रिया कम होती है जिससे वजन तेजी से कम होता है।

दिल के लिए हेल्दी

अधिकतर लोगों को दिल संबंधी प्रॉब्लम रहती है, ऐसे में चेरी का नियमित सेवन फायदेमंद हो सकता है। चेरी में पोटाशियम, जिंक, आयरन, मैगनीज होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखते हैं। इसमें मौजूद बीटा कैरोटिन दिल की बीमारियों से बचाए रखता है।

इम्युनिटी

चेरी का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी मजबूत होती है। चेरी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से सुरक्षा प्रदान करते हैं। इसमें विटामिन सी की भी अच्छी मात्रा होती है। चेरी का सेवन करने से आप कई तरह के रोगों से बचे रहते हैं।

अनिद्रा

अगर आपको रात में नींद नहीं आती है, तो चेरी आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। दरअसल चेरी में मेलाटोनिन और एंथोसायनिन पाया जाता है, जो नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में प्रभावी है।

चेरी का सेवन करने से मूड अच्छा होता है। इसका सेवन करने से आपके कोर्टिसोल के लेवल कम होते हैं, जिसकी वजह से चिंता कम होती है और आपका मूड अच्छा रहता है। मूड अच्छा रहने की वजह से आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।