21.9 C
Joginder Nagar, IN
Wednesday, May 8, 2024
सावन बरवाल भारतीय सेना के खेल प्रशिक्षण के लिए चयनित

सावन बरवाल भारतीय सेना के खेल प्रशिक्षण के लिए चयनित

एथलेटिक्स में देश और प्रदेश में कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके जोगेंद्रनगर एक्सीलेंस एथलेटिक्स सेंटर के उदीयमान धावक सावन बरवाल का चयन भारतीय सेना के खेल प्रशिक्षण केंद्र में हुआ है। खेल प्रशिक्षण में सावन बरवाल की प्रतिभा को तराश कर इसमें और निखार लाया जाएगा। हाल ही में आसाम के गुवाहाटी में अंतरराज्यीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं एशियन खेलों के चयन में सावन बरवाल ने देश के नामी धावकों को पछाड़ते हुए नौवां स्थान हासिल किया था, जहां से उसका चयन भारतीय सेना की पुणे स्थित स्पो‌र्ट्स आर्मी इंस्टीट्यूट के लिए हुआ है।

जोगेंद्रनगर की एहजु पंचायत के रड़ा भंखेड़ गांव में एक साधारण परिवार से संबंधित सावन बरवाल के हुनर को देखते हुए वर्ष 2013 में प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर ने स्वयं घर से खेल मैदान में खेल प्रशिक्षण में लाया था।

 

महज एक वर्ष के बाद गोपाल ठाकुर दिए गए खेल प्रशिक्षण से 2014 में आंध्र प्रदेश में पाइका राष्ट्रीय खेलों में सावन बरवाल ने पहला कांस्य पदक जीतकर मंडी जिला सहित समूचे प्रदेश का नाम देश में रोशन किया। 2015 से 17 तक उत्तर भारतीय एथलेटिक्स खेलों में छह मेडल प्रदेश की झोली में डाले। जूनियर फेडरेशन कप 2017 में एक रजत व एक कांस्य पदक जीत सेंटर का नाम शिखर तक पहुंचाया। 1500 मीटर की दौड़ में 20 वर्ष पुराना हिमाचल का रिकॉर्ड लखनऊ में ध्वस्त कर अपने नाम करने का गौरव भी सावन बरवाल के नाम है

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।