मंडी जिला में बोर्ड की परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी : अमरनाथ राणा
सभी बच्चों को आज से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं। हिमाचल प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के लिए शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां पूरी ली हैं। मंडी जिला में बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के लिए करीब 300 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
26 हजार छात्र देंगे परीक्षा
सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उक्त परीक्षा केंद्र में करीब 26 हजार से अधिक निजी व सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसके अलावा प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से भी पूरी तैयार कर फ्लाईंग स्कवार्ड सहित अन्य कमेटियों का गठन किया गया है।




