मतदान कर्मी संजीव का 22 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

धर्मशाला : मतदान ड्यूटी से गायब संजीव कुमार के परिजनों ने डीसी कांगड़ा से न्याय की मांग की है। बवीता देवी ने कहा कि उसके पति संजीव कुमार को लापता हुए 22 दिन हो गए हैं। इसके बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। विभाग की जांच से भी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिल पाया है।

उन्होंने मांग की है कि पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन इस मामले में उचित कार्रवाई करें। बता दें कि रोंखर निवासी संजीव कुमार विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के आशापुरी पोलिंग स्टेशन पर चुनावी ड्यूटी देने गया था, जिसके बाद वह वहां से लापता हो गया।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *