मंत्रिमंडल की बैठक में सैकड़ों पदों को भरने की मंजूरी

शिमला : हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के अलावा कई बड़े फैसले लिए गए हैं। मंत्रिमंडल ने लोगों को उनके घरों के पास बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा अधिकारियों के 500 पदों को भरने का निर्णय लिया गया। इन 500 पदों में से 300 पद एक माह के भीतर वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से और 200 पद हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे।

सामुदायिक चिकित्सा अधिकारियों के 880 पद भरने की मंजूरी
कैबिनेट ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अनुबंध आधार पर सामुदायिक चिकित्सा अधिकारियों के 880 पदों को भरने का भी निर्णय लिया। साथ ही दंत चिकित्सा सेवा विभाग में चिकित्सा अधिकारी (दंत) के 19 पदों को अनुबंध के आधार पर भरने का निर्णय लिया। इनमें से हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से 50 प्रतिशत और  50 प्रतिशत पद बैचवाइज भरने का भी निर्णय लिया।

10 दिनों के लिए तबादलों से प्रतिंबध हटा, विधानसभा मानसून सत्र की तिथि तय
कैबिनेट ने 18 से 27 जुलाई 10 दिनों के लिए तबादलों पर प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया है। मंत्रिमंडल ने राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश का मानसून सत्र बुलाने की सिफारिश करने का भी निर्णय लिया। विधानसभा की चार बैठकें 10, 11, 12 और 13 अगस्त 2022 को होंगी। कैबिनेट ने सिरमौर के कफोटा में खंड चिकित्सा कार्यालय खोलने का भी निर्णय लिया। इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के 18 पदों के सृजन और भरने की मंजूरी दी।।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *