दीवाली से पहले चंडीगढ़ से शुरू होंगी स्पैशल बसें

दीवाली पर्व के चलते एच.आर.टी.सी. द्वारा चंडीगढ़ से स्पैशल बसें चलाई जाएंगी। बाहरी राज्यों में नौकरीपेशा लोगों की सुविधा के लिए निगम प्रबंधन द्वारा यह सुविधा 16 अक्तूबर से शुरू की जाएगी।

लोगों की सुविधा का रखा गया है ध्यान

प्रदेश के हजारों लोग बाहरी राज्यों में सेवारत हैं, जिसके चलते अब दिवाली पर्व के नजदीक आते ही वे दिवाली पर्व मनाने के लिए अपने घर का रुख करते हैं, जिसके चलते उन्हें बसों में भीड़ का भी सामना करना पड़ता है। निगम प्रबंधन ने लोगों की दिक्कतों को देखते हुए अब 16 अक्तूबर से चंडीगढ़ से विशेष बसें चलाने का निर्णय लिया है। जब दिवाली पर्व समाप्त हो जाएगा तो उसके बाद भी लोगों की सुविधा के लिए चंडीगढ़ तक स्पैशल बसें चलाई चलाई जाएंगी।

स्थानीय स्तर पर भी मिलेगी सुविधा

त्यौहारी सीजन के चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोग खरीददारी के लिए बाजारों का रुख करते हैं, जिसके चलते बसों में काफी भीड़ रहती है। निगम प्रबंधन का कहना है कि वैसे तो लोगों की सुविधा के लिए पहले से ही पर्याप्त बसें चलाई जा रही हैं, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो अन्य बसें भी चलाई जाएंगी, ताकि लोगों को परिवहन की बेहतर सुविधा मुहैया हो सके।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *