गुमशुदा को ढूँढने में करें मदद

जोगिन्दर नगर तहसील के अंतर्गत भराड़ू पंचायत के गड़ूही गांव की युवती ज्योति, जिनकी 2 वर्ष पहले शादी हुई है, गत रविवार को रात साढ़े आठ बजे के करीब घर से लापता बताई जा रही हैं। उनके साथ घर का एक पालतू सफेद रंग का कुता भी लापता है। संभावना जताई जा रही है कि वे पालतू कुते को साथ लेकर घर से बाहर निकली हैं।

परिजन, गांववासी व रिश्तेदार पिछले तीन दिन से उनको ढूंढ रहे हैं, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला है।

परिवार वालों ने सबसे अनुरोध किया है कि इस बच्ची को ढूंढने व इसका पता लगाने में सब मदद करें। सभी परिजन,  रिश्तेदार व समस्त क्षेत्रवासी उनकी गुमशुदगी से बहुत परेशान हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *