हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 28 जून से 1 जुलाई तक बारिश व कई भागों में अंधड़ चलने की संभावना है। 28 जून को कई भागों में बारिश के अलावा अंधड़ का चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि 29 और 30 जून को भारी बारिश-अंधड़ चलने का अलर्ट है। एक जुलाई को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। वहीं, सोमवार सुबह राजधानी शिमला व आसपास भागों में हल्की बारिश दर्ज की गई। कांगड़ा जिले के कई भागों में भी हल्की बारिश हुई।

राज्य सरकार ने आने वाले दिनों में मानसून की दस्तक की संभावना को देखते हुए जिलों के अधिकारियों को इसके लिए तैयारी करने के लिए कहा है। मुख्य सड़कों के बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्गों को दुरुस्त करने को कहा है।

24 से 48 घंटों के भीतर पहुंचेगा मानसून
प्रदेश में मंगलवार को मानसून प्रवेश कर सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कुछ जिलों में 24 से 48 घंटों के भीतर दक्षिण पश्चिम मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है। वर्ष 2021 में 13 जून को मानसून हिमाचल पहुंचा था।

सामान्य से 13 दिन पहले दक्षिण पश्चिम मानसून ने हिमाचल में दस्तक दी थी। 10 फीसदी कम बारिश के साथ हिमाचल प्रदेश से आठ अक्तूबर 2021 को मानसून विदा हुआ था। बीते वर्ष सामान्य से 14 दिन बाद मानसून की विदाई हुई थी।

तापमान अधिकतम (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र         तापमान
ऊना           38.4
कांगड़ा        35.6
बिलासपुर    35.5
हमीरपुर      34.7
चंबा           33.8
धर्मशाला    33.3
नाहन         31.1
सोलन        31.0
कल्पा         27.3
केलांग        27.8
शिमला        23.5

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 18.3, सुंदरनगर 22.7, भुतंर 21.5, कल्पा 15.4, धर्मशाला 21.4, ऊना 24.4, नाहन 24.7, केलांग 11.9, पालमपुर 20.5, सोलन 22.2, मनाली 17.6, कांगड़ा 24.7, बिलासपुर 25.0, हमीरपुर 24.1, चंबा 22.7, डलहौजी 17.1, कुफरी 16.0, कुमारसेन 12.1, रिकांगपिओ 19.9, धौलाकुआं 25.9, बरठीं 25.1 और पांवटा साहिब में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।