होम

विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार बने हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष

विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार हिमाचल कांग्रेस के अगले अध्यक्ष होंगे। विनय कुमार ने हिमाचल विधानसभा के स्पीकर कुलदीप पठानिया को अपने पद से त्यागपत्र सौंपा था। उनका इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष ने मंजूर कर लिया है।

विनय कुमार बने हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष

इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को एक साल के बाद स्थायी अध्यक्ष मिलेगा। उल्लेखनीय है कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पहले ही दलित वर्ग से पार्टी अध्यक्ष बनाने की वकालत कर चुके थे।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी विनय कुमार के नाम पर सहमत थे। अब जल्द ही दिल्ली से इस बाबत औपचारिक घोषणा हो जाएगी। विनय कुमार श्रीरेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं।

इस बार उन्हें डिप्टी स्पीकर भी बनाया गया। उनके पिता डा. प्रेम सिंह भी इसी सीट से कई बार विधायक चुने गए थे और सीपीएस भी रहे थे। विनय कुमार दिसंबर, 2012 में पहली बार विधायक चुने गए।

उसके बाद वह लगातार 2017 व 2022 में निर्वाचित हुए। विनय कुमार 12 मार्च, 1978 को पैदा हुए और उन्होंने प्लस टू तक शिक्षा ग्रहण की है।

राजनीति के आरंभ में वह ब्लाक कांग्रेस रेणुका के महासचिव रहे। बाद में उन्होंने अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाया।

उल्लेखनीय है कि लंबे समय से राज्य में पार्टी का मुखिया चुने जाने की कसरत चल रही थी। कभी रोहित ठाकुर, आरएस बाली, अनिरुद्ध सिंह, कुलदीप राठौर आदि का नाम भी सामने आता रहाए लेकिन अंतत: मुहर विनय कुमार के नाम पर लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *