हिमाचल प्रदेश में 6 दिन तक मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि प्रदेश में मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आने वाला है।

इस दौरान अगले 6 दिनों तक प्रदेश के कई भागों में बारिश और चोटियों पर बर्फबारी होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्रे शिमला के अनुसार प्रदेश में 28 अप्रैल से लेकर 3 मई तक राज्य के कई भागों में बारिश औहने की संभावना है।

28, 29, 30 अप्रैल और 3 मई को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी हो सकती है। जबकि 1 और 2 मई को राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग ने 28 व 29 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला जिले में ओलावृष्टि व अंधड चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।

वहीं, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर में आसमानी बिजली गिरने, आंधी और तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *