हिमाचल प्रदेश के 8 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

शिमला । मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों तक हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। 29 जून को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में बारिश के साथ अंधड़ चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 29 जून से दो जुलाई तक लगातार बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया है।

28 जून को यलो, जबकि 29 और 30 जून के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *