वन माफिया ने चंदन के आठ पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी

बिलासपुर : शहर के साथ लगते ओयल के जंगल में वन माफिया ने आठ चंदन के पेड़ काट डाले, लेकिन लकड़ी ले जाने में सफल नहीं हो सके। पुलिस ने मामले को लेकर वन परिक्षेत्र अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वनरक्षक लखनपुर बीट व एनबीटी चौकीदार संयुक्त रूप से ओयल जंगल की गश्त पर थे।

 

forest-mafia-axed-eight-sandalwood-trees

इस दौरान देर रात वन काटुओं चंदन पर कुल्हाड़ी चलाना शुरू कर दी, लेकिन इसकी भनक स्थानीय व्यक्ति को लग गई और इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। जिसके बाद वन विभाग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे, लेकिन वन काटु मौके से फरार हो गए। डीएसपी हैडक्वार्टर राजकुमार ने खबर की पुष्टि की है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *