बिजली बोर्ड के स्विच यार्ड में लगी आग

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर में बुधवार को बिजली बोर्ड के स्विच यार्ड में अचानक आग लग गई। स्विच यार्ड में पहले जोरदार धमाका हुआ और उसके बाद आग की लपटें उठने लगीं। ट्रांसफॉर्मर जलकर राख हो गया है। वहीं, एक घर भी आग की चपेट में आ गया।

बिजली बोर्ड को लाखों का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग आग पर काबू पाने में जुटा हुआ है। आग की घटना से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। बिजली विभाग के सहायक अभिंयता शिव कुमार ने ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की पुष्टि की है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *