12 से 14 जून तक हिमाचल में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट

शिमला : हिमाचल प्रदेश में रविवार को दिनभर मौसम साफ रहने वाला हैं, तो वहीं सोमवार से प्रदेश में मौसम फिर से करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अनुमान जताया है कि 12 से 14 जून तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा।

इस दौरान प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 12 जून से लेकर 14 जून तक तेज आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी है।

प्रदेश के लाहुल-स्पीति व किन्नौर जिला को छोडक़र बाकी सभी जिलो के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल हिमाचल में गर्मी का प्रकोप जारी है। पिछले कुछ दिनों से खिल रही लगातार धूप से प्रदेश का पारा फिर से बढ़ गया है।

शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना जिला में दर्ज किया गया है। यहां का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वहीं राजधानी शिमला में भी तापमान बढ़ गया है। ऐसे में शिमला में भी लोगों को गर्मी के प्रकोप से दो-चार होना पड़ रहा है। राजधानी शिमला में अधिकतम तामपान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

सेब की फसल को ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में अब दोबारा ओलावृष्टि के अलर्ट के कारण किसानों-बागबानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।