पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पूरे गांव में फैली सनसनी

कंडाघाट: कंडाघाट के दोलग गांव में पेड़ पर लटके युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस की जांच में मृतक की शिनाख्त रविन्द्र कुमार (30) निवासी कोटबेजा कसौली के रूप में हुई है जोकि पिछले डेढ़ साल से कंडाघाट के दोलग गांव में किराए का मकान लेकर रह रहा था और शोघी में ब्लेड की फैक्टरी में काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के दौरान मृतक के कमरे की भी जांच की तथा युवक के मोबाइल और पर्स को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव के लोगों ने दी पुलिस को सूचना 

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह कंडाघाट के दोलग गांव में लोगों को पशुशाला के साथ पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव मिला। लोगों ने इसकी सूचना कंडाघाट पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डी.एस.पी. हैडक्वार्टर सोलन वी.सी. नेगी ने भी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। डी.एस.पी. हैडक्वार्टर सोलन वी.सी. नेगी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोलन भेज दिया है। मृतक के परिजनों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।

स्रोत : पंजाब केसरी

 

सोलनहोम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *