होम

जोगिन्दरनगर के पास पैराग्लाइडर दुर्घटना के बाद टांडा रैफर हुआ पायलट

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर के पास पहलून गांव में शनिवार सुबह एक पैराग्लाइडर पायलट तेज आंधी- तूफान की चपेट में आने से घायल हो गया। घायल पायलट को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा रैफर कर दिया गया है।

घायल पायलट के मदद करते स्थानीय लोग

पायलट ने सुबह करीब 10:30 बजे बीड़ बिलिंग से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद अचानक तेज़ आंधी शुरू हो गई, जिससे पायलट का अपने पैराग्लाइडर पर से नियंत्रण खो गया।

आंधी इतनी तेज़ थी कि पायलट को करीब 20 किलोमीटर दूर तक ले गई। अंततः वह जोगिन्दरनगर के पहलून गांव में एक घर के लैंटर पर जा गिरा।

इस हादसे में पायलट को चोटें आईं, जिसके बाद स्थानीय लोगों और रोटरी क्लब के सदस्यों ने तुरंत उसकी मदद की।

पायलट को एंबुलेंस की मदद से जोगिन्दरनगर अस्पताल ले जाया गया जहाँ से उसे टांडा रैफर कर दिया गया है।

विजय कुमार बिहार के रहने वाले आईटी सेक्टर में काम करते हैं। पैराग्लाइडिंग का शौक से वो पिछले 3 सालों से बीड़ बिलिंग में रह रहे थे।

घायल पायलट को बाजू व टाँग में फ्रैक्चर आया है इस वजह से उन्हें टांडा रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *