हिमाचल की बेटी ने किया प्रदेश का नाम रोशन

आंचल ठाकुर स्कीइंग में अंतर्राष्ट्रीय पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। 21 वर्षीय आंचल तुर्की में एल्पाइन एज़दर प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत धूम मचा दी। मनाली की आंचल तीसरा स्थान प्राप्त कर स्कीइंग में फिस इवैंट में पदक जीतने वाली भारत की पहली स्कीयर भी बन गई है। आज तक किसी भी इंडियन खिलाड़ी ने यह मुकाम हासिल नहीं किया है।

प्रधानमंत्री ने दी बधाई

वे हिमाचल की रहने वाली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश की कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। वहीं आंचल के पिता रोशन ठाकुर ने अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि बेटी ने देश का गौरव बढ़ाया है। साथ ही उन्होंने बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पैराग्लाइडिंग सिखा चुके हैं।

 

मुख्यमंत्री ने की 5 लाख की घोषणा

हिमाचल की बेटी आंचल ठाकुर को विश्व स्कीइंग स्पर्धा में देश के लिए पहला पदक जीतने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुरस्कार के तौर पर 5 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *