बस कंडक्टर की बदसलूकी पर रो पड़ी महिला, वीडियो वायरल

बिलासपुर : वीडियो में दिखाई दे रही रोती हुई ये महिला निजी बस कंडक्टर की बदसलूकी का शिकार हुई है। इसकी गलती सिर्फ ये है कि ये कम दूरी की यात्रा कर रही है। आरोप है कि कंडक्टर ने महिला के साथ ना सिर्फ बदसलूकी की बल्कि धमकी भी दी कि वह आगे से ऐसा न करे। महिला कंडक्टर की इस हरकत पर मन मसोस कर रह गई और फफक-फफक कर रोने लगी। वीडियो में बाकी की सवारियां उसे हिम्मत देते हुए दिख रही हैं।

विरोध करने पर कंडक्टर देने लगा धमकियां 

कंडक्टर और ड्राइवर जानवरों की तरह बस में सवारियां भर रहे थे और पैसे लेने के बाद टिकट भी नहीं दिया जा रहा था। इस सारे मामले को अपने कैमरे में कैद करने वाले नीरज कुमार नाम के युवक से ये सब देखा ना गया और उसे इसका विरोध किया तो कंडक्टर उसे धमकियां देने लगा। यह सारा घटनाक्रम बिलासपुर से घुमारवीं उपमंडल के लदरौर-घुमारवीं रूट पर चलने वाली निजी बस का है। नीरज कुमार ने इस मामले में पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दर्ज करवा दी है।

स्रोत : पंजाब केसरी

बिलासपुरहोम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *