दुखद : हिमाचल के 2 जवानों समेत 7 सैनिक शहीद

अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में हुए हिमस्खलन में हिमाचल के बिलासपुर के जवान अंकेश भारद्वाज व काँगड़ा जिले के एक जवान सहित 7 सैनिक शहीद हो गए हैं। सेना की ओर से आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि भी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार 6 फरवरी को भारतीय सेना के 7 जवान हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे।

सेना की ओर से जवानों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया, लेकिन किसी भी जवान को नहीं बचाया जा सका। शहीद होने वाले जवानों में बिलासपुर जिला के 21 वर्षीय अंकेश भारद्वाज भी शामिल हैं।

अंकेश बिलासपुर जिले की घुमारवीं उपतहसील के सेऊ गांव के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार अंकेश के पिता भी सैनिक रहे हैं। इसके अलावा एक चाचा भी पूर्व सैनिक हैं, जबकि दो चाचा बीएसफ सेवाएं दे रहे हैं

अंकेश माता-पिता के बड़े बेटे थे, जबकि अंकेश का छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है। अंकेश भारद्वाज का जन्म 6 सितंबर 2000 को हुआ था और वो 2019 से भारतीय सेना की जैक-19 में सेवाएं दे रहे थे। सैनिक के शहीद होने की खबर से गांव में शोक लहर है.

वहीँ बर्फीले तूफ़ान की चपेट में हिमाचल के काँगड़ा जिले का जवान भी बताया जा रहा है जिसके बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है.

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *