मौसम अपडेट : रोहतांग और लाहुल में शुरू हुई बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मौसम ने करवट बदली है। रोहतांग सहित लाहुल की ऊंची चोटियों पर शुक्रवार शाम से हल्की बर्फबारी शुरू हुई है। उदयपुर घाटी बर्फ से सफेद हो गई है।

रोहतांग और लाहुल में शुरू हुई बर्फबारी

वहीं शिमला व आसपास भागों में बादल छाए हुए हैं। बरठीं, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी और ऊना में शीतलहर दर्ज की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में आने वाले दिनों में अच्छी बारिश-बर्फबारी होने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 19 और 21 जनवरी को मध्य और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि 20 व 22 जनवरी को राज्य में कुछ जगहों पर अच्छी बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं।

19 जनवरी को राज्य में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 20 व 22 जनवरी को मैदानी भागों में अच्छी बारिश, जबकि मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

पारे में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट

अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढऩे की संभावना है, उसके बाद 2-3 दिनों में इसमें धीरे-धीरे लगभग 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इसी तरह अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं, उसके बाद 3-4 दिनों में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है।

कहां, कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 10.5, सुंदरनगर 1.6, भुंतर 1.0, कल्पा 0.6, धर्मशाला 5.2, ऊना 2.8, नाहन 6.0, पालमपुर 4.0, सोलन 0.1, मनाली 2.6, कांगड़ा 4.4, मंडी 2.3, बिलासपुर 4.0, हमीरपुर 2.1, जुब्बड़हट्टी 6.8, कुफरी 8.5, कुकुमसेरी -3.8, नारकंडा 5.0, रिकांगपिओ 2.8, सेऊबाग 0.4, बरठीं 1.1, चौपाल 10.3, पांवटा साहिब 8.0, सराहन 8.5, ताबो -5.2, नेरी 8.6 व बजौरा में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *